फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   लोगों ने खुद करवाई सफाई, लगाए बैंच और बोर्ड पर लिखा कृप्या वोट मांग शर्मिंदा न करें

लोगों ने खुद करवाई सफाई, लगाए बैंच और बोर्ड पर लिखा कृप्या वोट मांग शर्मिंदा न करें

Mon, 25 Mar 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने खुद करवाई सफाई, लगाए बैंच और बोर्ड पर लिखा कृप्या वोट मांग शर्मिंदा न करें
वार्ड नंबर 45 के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

लोगों ने खुद की सफाई, बैंच और बोर्ड पर लिखा कृप्या वोट मांग शर्मिंदा न करें
अमर उजाला ब्यूरो।
पठानकोट। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज वार्ड-45 लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी ढ़ाकी के लोगों ने वार्ड में खुद सफाई करवाई। सड़क किनारे रेत और मिट्टी डालकर उनके ऊपर बैंच लगा दिए। साथ ही बोर्ड भी लगा दिया कि कृप्या वोट मांग कर शर्मिंदा ना करें। लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोटिंग का बायकॉट किया।
लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासियों रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर एनएस शर्मा, मंगल बाजवा, लक्की बाजवा, आकाश मली, रमनदीप सिंह, शुभम राणा, पवन शर्मा, रंजीत, साहिल, परमिंदर, संजीव महाजन, जोगिंदर सिंह ने कहा कि नेता लोग सिर्फ चुनाव के दौरान नजर आते हैं। वार्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पूर्व फ्लाइंग अफसर ने बताया कि वार्ड में यूबीडीसी नहर किनारे 20 साल पुराना कचरे का ढेर था। वार्ड पार्षद और विधायक दोनों को इस बारे बताया लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। अब लोगों ने पैसे डालकर वहां मिट्टी और रेत का प्लेटफार्म बनाकर सैर करने वाले लोगों के लिए बैंच लगवा दिए हैं। जिससे बुजुर्ग लोग नहर किनारे बैठ सकें। लोगों ने कहा कि विधायक अमित विज 2 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान वार्ड में आए थे। गलियों, सड़कों और नालों को लेकर आश्वस्त किया था कि पहल के आधार पर काम करवाए जाएंगे। भाजपा की वार्ड पार्षद गुरमीत कौर को इस बारे में गुहार लगाई तो उन्होंने भी कांग्रेसी विधायक होने का बहाना बनाकर सुनवाई नहीं की, जबकि मेयर भाजपा के थे।
विज्ञापन

लोग बोले - वार्ड में कोई भी नहीं करेगा वोट
लोगों ने कहा कि भाजपा के पार्षद और कांग्रेस के विधायक दोनों ने वार्डों में कोई काम नहीं करवाया। हालांकि पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने वार्ड में सड़क का निर्माण करवाया था। लगभग 2 साल से वार्ड में सफाई, लिफ्टिंग, स्ट्रीट लाइट और नालों का निर्माण नहीं करवाया गया। लोगों ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वार्ड का कोई निवासी वोट नहीं डालेगा। इसके अलावा वोट मांगने आए नेताओं का भी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-1पी-राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ रोष जताते लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी के निवासी।
फोटो:-1पी1-नहर किनारे प्लेटफार्म बनाकर लगाया बोर्ड और बैंच।
फोटो:-1पी2-यूबीडीसी किनारे चल रहा प्लेटफार्म बनाने का काम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed