{"_id":"5b5757e04f1c1bbd298b5c52","slug":"11532450784-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएफ कर्मचारियों ने फूंकी राज्य सरकार की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएफ कर्मचारियों ने फूंकी राज्य सरकार की अर्थी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी सचिवालय के सामने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब राज्य सीपीएफ कर्मचारी यूनियन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए संघर्ष के तहत कर्मचारियों ने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली। वहीं मिनी सचिवालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में यह रैली बस स्टैंड से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। जहां सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर खूब भड़ास निकाली गई। पंजाब राज्य जिला डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल ने कहा कि एक एमएलए/एमपी जोकि केवल पांच वर्ष के लिए ही सेवा में आता है उसे तो पेंशन व अन्य सभी लाभ दिए जाते है।ं जबकि अपने जीवन के 35 से 40 वर्ष सेवाएं देने के बावजूद कर्मचारियों को पेंशन के हक से वंचित किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है। प्रेस सचिव दीपक कुमार ने कहा कि यूनियन की प्रदेश बॉडी ने अगले संघर्ष की लड़ी तहत 13 अगस्त को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक जिला पटियाला में राज्य स्तरीय रैली करने का फैसला किया है। इसके बावजूद सरकार के कानों पर जूं न रेंगी तो वह सख्त एक्शन लेंगे। रैली में पंजाब राज्य मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के जिला अध्यक्ष करमजीत शर्मा, डीसी कार्यालय व कर्मचारी यूनियन के महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू, अवतार सिंह, जिला अध्यक्ष करमजीत शर्मा, काला सिंह बेदी, महासचिव हरबंस सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।