{"_id":"5abbc0304f1c1bd5298b45e0","slug":"11522253872-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका मुलाजिमों ने बजट की कापियां फूंक किया सरकार खिलाफ प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका मुलाजिमों ने बजट की कापियां फूंक किया सरकार खिलाफ प्रर्दशन
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका मुलाजिमों ने फूंकी बजट की प्रतियां
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सरकार के वादों व अपनी मांगों की अनदेखी से गुस्साई ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ठेका मुलाजिम कमेटी के सदस्यों ने बजट की कापियां जलाकर रोष व्यक्त किया।
डीसी दफ्तर के सामने किए गए इस प्रदर्शन के दौरान प्रधान आशीष जुलाहा ने कहा कि वह सरकार के पास कई बार कर्मचारियों को रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर जा चुके हैं। अपनी मांग के बारे में वह शहर के सभी विधायकों से भी बात कर चुके हैं लेकिन इसका कोई भी नतीजा नहीं निकला है। यह ही नहीं, मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से मुलाजिमों के लिए पंजाब बजट-2018 में कुछ भी नहीं किया गया है। उल्टा 2400 रुपये का अतिरिक्त टैक्स लगाकर बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनके साथ वादे पर वादे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारवार्ता में खजाना खाली होने का बहाना लगाया, कर्मचारियों को रेगुलर करने से साफ इंकार कर दिया है। सरकार के अपने वादे से मुकरने से मुलाजिमों में काफी रोष है। कमेटी ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी ना की गई तो रोष प्रदर्शन इससे भी उग्र होगा। सभी ठेका मुलाजिम अपने बच्चों के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।