फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरकार खिलाफ थाली खड़काओ आंदोलन 10 से 15 अगस्त तक

सरकार खिलाफ थाली खड़काओ आंदोलन 10 से 15 अगस्त तक

Wed, 08 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सरकार खिलाफ थाली खड़काओ आंदोलन 10 से 15 अगस्त तक
सरकार के खिलाफ थाली बजाओ आंदोलन 10 से
विज्ञापन

दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवाएं संघर्ष में करेंगी शिरकत
15 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा चेतना मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। संस्था अपंग सुअंग लोक मंच राज्य सरकार के खिलाफ 10 से 15 अगस्त तक थाली बचाओं आंदोलन करेगी। आंदोलन का मुख्य मकसद पड़ोसी राज्यों की तरह पंजाब सरकार से भी दिव्यांगों, बुजुर्गों व विधवाओं को 2000 रुपये मासिक पेंशन दिलाना है।

बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए मंच के कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान गली-गली जाकर सरकार के खिलाफ थाली खड़काकर प्रदर्शन किया जाएगा। थाली खड़काओ आंदोलन 10 अगस्त से फिरोजपुर में चेतना मार्च के रूप में शुरू होगा और मोगा, लुधियाना इत्यादि के तमाम गांवों से होते हुए 15 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा और वहां पर राज्य सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा। उन्होेनें कहा कि मंच की यहीं मांग है कि दिव्यांगों, बुजुर्गों व विधवाओं को 2000 रुपये मासिक पेंशन मिले। इसके अलावा स्पेशल बच्चों के लिए सरकारी स्कूल बनाने, दृष्टिहीन बच्चों के लिए सीनियर स्कूल और टीचिंग स्टाफ पूरा करना, स्पेशल कैंप आयोजित करना आदि मांगें शामिल हैं। कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया समय में सूबे में 10 लाख से ज्यादा लोग दिव्यांग हैं। सरकार की 2011 में हुई जनगणना के अनुसार पंजाबी दिव्यांगों की संख्या 6.54 लाख हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक विभिन्न सरकारेें केवल 2.5 लाख दिव्यांगों को दस्तावेज दिलवा चुकी हैं और सिर्फ 1.55 लाख दिव्यांगों को ही 750 रुपये की मासिक पेंशन मिल रही हैं। इस मौके पर भोला सिंह, सुखराज सिंह, बाबा हजूर दास, प्रीतम सिंह अखाड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed