{"_id":"5b5758cc4f1c1b19208b68d1","slug":"111532451020-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज समस्या से जूझ रहे दुकानदारों का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज समस्या से जूझ रहे दुकानदारों का पारा चढ़ा
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज समस्या से जूझ रहे दुकानदारों का पारा चढ़ा
बावा संत सिंह रोड पर धरना लगा दो घंटे लगाया जाम
एसडीएम के सफाई शुरू कराने पर खोला जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। पिछले तीन माह से सीवरेज समस्या से जूझ रहे मेन बाजार के दुकानदारों ने मंगलवार को रेलवे रोड पर बावा संत सिंह रोड के मोड़ पर धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने नगर काउंसिल, सीवरेज विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे चले इस धरने को एसडीएम ने सफाई शुरू करवाने का आश्वासन देकर समाप्त करवाया। इस दौरान लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दुकानदारों का आरोप था कि वह तीन माह से लगातार प्रशासन और सीवरेज विभाग के चक्कर काट रहे हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रामबाड़ा बाजार, बिजली वाला खूह, गोपाल सिंह स्ट्रीट में सीवरेज का पानी अक्सर ही जमा रहता है। इसी वजह से ग्राहक बाजार में नहीं आते। वह दूसरी गलियों में से गुजर जाते हैं। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो जाती है। ग्राहक न आने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके लिए सीवरेज विभाग सीधे तौर पर जिम्मेदार है, क्योंकि उनकी ओर से इस बार सीवरेज की पूरी तरह से सफाई नहीं करवाई गई। इस कारण सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है। बाजार में गंदा पानी खड़ा रहता है। वह पूरा दिन इस गंदगी भरे माहौल में गुजारते हैं मगर उनकी सुनवाई करने को कोई तैयार ही नहीं है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को ताले जड़कर धरना जमा दिया था।
करीब दो घंटे चले इस धरने के दौरान एसडीएम राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरनाकारियों को विश्वास दिलाया कि वह एक बार सफाई करवा देते हैं। बाद में डीसी के आने पर सीवरेज विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इस समस्या का उचित हल कर दिया जाएगा। इस पर धरनाकारी मान गए। अभी बात ही चल रही थी कि सीवरेज की सफाई करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सफाई भी शुरू कर दी। इस मौके पर वरिंदर गर्ग, सुभाष गर्ग, गुरमीत सिंह, रिंकू, सुरेंदर कुमार, पवन कुमार, विनोद कुमार, प्रवीन कुमार और मुकेश सत्संगी मौजूद थे।