{"_id":"5b2140084f1c1bb51e8b5a56","slug":"111528905736-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी मां को घर में कैद कर बहू-बेटा घूमने निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी मां को घर में कैद कर बहू-बेटा घूमने निकले
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़ी मां को घर में कैद कर बेटा-बहू घूमने निकले
असहाय पड़ी वृद्धा को पुलिस ने करवाया आजाद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बस्ती शेख के काला संघिया रोड पर स्थित गुरुनानक कालोनी में घर में कैद वृद्धा को मोहल्ला निवासियों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला। इस दौरान क्षेत्र में हंगामा का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार उक्त वृद्धा यहां अपने बेटे-बहू के साथ रहती हैं। गत दिवस उसका बेटा और बहूजम्मू चले गए और बूढ़ी मां को घर के अंदर बंद कर गए। गर्मी के कारण वृद्धा की हालत खराब हो गई। हालांकि घर के अंदर खाना पानी था। मुख्य गेट में बाहर से ताला लगा था। दिन में कई बार बिजली जाने की वजह से वृद्धा को गर्मी में रहना पड़ता था। जानकारी मिलने पर मोहल्ला निवासियों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पहुंचे और घर में कैद महिला को बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वृद्धा ने राहत की सांस ली। मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि बूढ़ी मां को इस लिए अंदर बंद किया गया था कि वह पड़ोसियों से कोई बात न कर पाए।