{"_id":"5ab28d514f1c1b71778b6b05","slug":"111521651025-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकारी क्वार्टर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकारी क्वार्टर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी क्वार्टर में लगी आग, मशक्कत से पाया काबू
जालंधर। शहर की पुरानी बारादरी स्थित सरकारी क्वार्टर में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि जिस समय घर में आग लगी, तब वहां कोई नहीं था। घर का मालिक किसी काम से चंडीगढ़ गया था।
घर के मालिक हरमेश राय को आग लगने संबंधी उनके पड़ोसियों ने सूचित किया। आग लगने के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं आग ने जल्द ही भयंकर रूप धारण कर लिया और चारों ओर फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से घर में पड़ा सारा सामान जल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं मंगलवार देर रात को महानगर में चली तेज आंधी से चार जगहों पर आग लगी, जिसे दमकल विभाग के मुलाजिमों ने आग पर काबू पाया। आशंका है कि इन सभी जगहों पर आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।