{"_id":"5a03365b4f1c1bd1538bba08","slug":"111510159963-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला सहित तीन लोग घायल
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में महिला समेत तीन घायल
कपूरथला। दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल घायल मोहम्मद सदीक निवासी गांव डल्ला ने बताया कि वह अपने मालिक भजन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर लोधी की ओर जा रहे थे। गांव डल्ला के नजदीक गुरुद्वारे के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों घायल हो गए। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना की थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचना दे दी गई है। भजन सिंह को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी भर्ती कराया गया है। चौकी काला संघिया रोड़ पर सड़क के गड्ढों के कारण बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल सत्या देवी पत्नी सुरजीत पुरी निवासी आलमगीर, काला संघिया के बेटे जगदीश पुरी ने बताया कि वह अपनी माता के साथ बाइक पर कपूरथला जा रहा थे। गुरुद्वारा टाहली साहिब के नजदीक सड़क के गड्ढों के कारण वह बाइक से संतुलन खो बैठा। इससे बाइक पर बैठी उसकी माता गिरकर घायल हो गईं।