फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पठानकोट से चंडीगढ़ तक औद्योगिक पट्टी की स्थापना के लिए जल्द बनेगी नीति- मुख्यमंत्री

पठानकोट से चंडीगढ़ तक औद्योगिक पट्टी की स्थापना के लिए जल्द बनेगी नीति- मुख्यमंत्री

Mon, 04 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट से चंडीगढ़ तक औद्योगिक पट्टी की स्थापना के लिए जल्द बनेगी नीति- मुख्यमंत्री
पठानकोट से चंडीगढ़ तक औद्योगिक पट्टी की स्थापना के लिए जल्द बनेगी नीति: मुख्यमंत्री
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 150 करोड़ रुपये के 7 प्रोजेक्टों की शुरुआत
होशियारपुर। पठानकोट से चंडीगढ़ तक उद्योग पट्टी विकसित करने संबंधी जल्द ही इसके लिए नीति बनाई जाएगी। राज्य में सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार ने निवेश पंजाब के तहत 65 हजार करोड़ रुपये के समझौते कर लिए, जिनमें से 36 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों पर जमीनी स्तर पर कार्यवाही शुरू हो चुकी है। पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को यहां कैंसर अस्पताल सहित 7 विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखते हुए ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। उनकी ओर से रखे गए नींव पत्थरों में कुल 150.85 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों में कैंसर अस्पताल, जालंधर कैंट-होशियारपुर लाइन पर रेलवे ओवर ब्रिज, सरकारी कालेज में लड़कियों के लिए हॉस्टल, नई लाइब्रेरी, कम्यूनिटी सेंटर, फूड स्ट्रीट और खेल स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हाल की स्थापना के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्य मंत्री ने शाम चौरासी को सब-तहसील बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि ढोलवाहा में सरकारी कालेज बनाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है और इस संबंधी टेंडर प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जिले में दो और सरकारी कालेज चब्बेवाल और दसूहा में बनाऐ जाएंगे, जिस संबंधी कुछ समय पहले पेश किए बजट में भी घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की कई मांगे हैं, जिनको अपनी बनती ड्यूटी के अंतर्गत लोगों की भलाई के लिए सरकार ने पूरा करने की कोशिश की है। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर अिंह ने उनकी सरकार की ओर से मानक शिक्षा के प्रसार और खोज पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात करते कहा कि पंजाब सरकार विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय विकसित कर रही है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटियों के साथ संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को शिक्षा के केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहती है ताकि औद्योगिक इकाईयां प्रदेश में से प्रतिभावान नौजवानों को चुन सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास नौजवानों को विदेश जाने के स्थान पर, यहीं उपयुक्त रोजगार मुहैया करवाएगा और फिर उनको अपने राज में ही अच्छी शिक्षा और नौकरियां प्रदान करवाएगा। राज्य के भूजल में खराबी समस्या संबंधी बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे कैंसर का फैलाव हो रहा है और इसकी रोकथाम के लिए उनकी सरकार समूह शहरों में नहरी पानी की सप्लाई मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट पटियाला, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में शुरु किया जा चुका है और पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। कैंसर की रोकथाम के लिए अस्पतालों के निर्माण संबंधी उन्होंने कहा कि दक्षिणी पंजाब में पहले ही कैंसर अस्पताल स्थापित किए जा चुके हैं और अब उत्तरी पंजाब की तरफ ध्यान दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत होशियारपुर में 45 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगरुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल शुरु करने के साथ-साथ फाजिल्का में भी कैंसर अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। एक और अहम घोषणा करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि जालंधर छावनी -होशियारपुर रेल लाईन पर 1.42 किलोमीटर लंबाई वाला रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिस पर कुल 81 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें से 35.6 करोड़ रुपये पंजाब सरकार और बाकी रहते 45.4 करोड़ केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज बनने साथ न सिर्फ होशियारपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा होगा और निर्विघ्न यातायात सुनिश्चत होगा। नौजवानों को नशे की बीमारी से दूर रखने के लिए निचले स्तर पर खेल केंद्र स्थापित करन की बात करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि होशियारपुर में लाजवंती स्पोर्टस कांप्लैक्स में 7करोड़ रुपये की लागत के साथ मल्टीपरपज इंडोर हाल बनाया जाएगा, जो कि नौजवान खिलाडिय़ों के लिए लाभप्रद साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की तरफ से उठाए कदमों की बात करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इसके अंतर्गत स्थानीय सरकारी कालेज में 2.42 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लाइब्रेरी और 4.19 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों का हास्टल बनाया जाएगा। नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने बाबत किए जा रहे प्रयासों संबंधी उन्होंने कहा कि अब तक 6.2 लाख नौजवानों को सरकार की घर -घर रोजगार और कारोबार योजना के अंतर्गत अलग -अलग क्षेत्रों में रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है।कम्यूनिटी सैंटर का नींव पत्थर रखते उन्होंने कहा कि 6.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सैंटर के लिए 3 करोड़ रुपये सरकार की तरफ से शुरु किए गए शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम में से दिए जाएंगे। इसी तरह 5.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फूड स्ट्रीट के बारे में बात करते उन्होंने कहा कि फूड स्ट्रीट क्षेत्र के विकास में अहम रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पटियाला और बठिंडा में भी फूड स्ट्रीट स्थापित करने का प्रस्ताव है, जो कि बाद में बाकी शहरों में भी स्थापित की जाएगी। इस मौके पर बोलते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंद्र सिंगला ने भरोसा दिया कि मुख्य मंत्री की तरफ से आज शुरु किए गए प्रोजैक्टों को उनके विभाग की तरफ से पूरे पारदर्शी ढंग के साथ निश्चित समय में मुकम्मल करना हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने होशियारपुर को कैंसर अस्पताल देने के लिए मुख्य मंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करते कहा कि यह अस्पताल अकेले होशियारपुर या दोआबा क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश आदि के लोगों के लिए भी कैंसर का इलाज मुहैया कराएगा। शहर में बनने वाले आर.ओ.बी. संबंधी उन्होंने कहा कि इससे लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और आज रखे 7 प्रोजैक्टों के मुकम्मल होने पर क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने मुख्य मंत्री से मांग की कि शहर में बन रहे नए कोर्ट कांप्लैक्स में चेंबर बनाने के लिए अपेक्षित अनुदान की वकीलों की ओर से रखी मांग पर हमदर्दी से विचार किया जाए। उद्योग मंत्री की तरफ से रखी वकीलों की मांग संबंधी मुख्य मंत्री ने कहा कि सरकारी नीति के अंतर्गत जमीन ही मुहैया करवाई जा सकती है। उन्होंने वकीलों को कहा कि वह 5 सदस्यीय कमेटी बना कर विस्तृत खाका सरकार को दें। उन्होंने भरोसा दिया कि वह अपने अख्तियारी फंड में से जरुर योगदान डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed