फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ट्रक तले कुचला गया मोटरसाइकिल सवार

ट्रक तले कुचला गया मोटरसाइकिल सवार

Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक तले कुचला गया मोटरसाइकिल सवार
युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन

काफी देर सड़क पर तड़पता रहा युवक, न एंबुलेंस आई न पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान संदीप मनी पुत्र राजकुमार निवासी पंजपीर के रूप में हुई हैं। हादसा सुबह से जारी बारिश के बीच हुआ। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। न तो एंबुलेंस आई और न ही पुलिस टीम समय पर पहुंची।

संदीप मकसूदां सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता था। सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था कि डीएवी फ्लाईओवर के पास हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब संदीप अपने मोटरसाइकिल पर फ्लाईओवर की ढलान से लगभग नीचे आ गया कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा होते ही लोग इकट्ठा हो गए लेकिन किसी ने भी सड़क पर तड़पते हुए संदीप को अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया। हादसे के दौरान एक बड़ी कोताही यह भी हुई कि न तो तुरंत एंबुलेंस 108 पहुंची और न ही पेट्रोलिंग पुलिस या निकटवर्ती थानोकी पुलिस। हालांकि घटनास्थल के सबसे करीब दयानंद आयुर्वेदिक कॉॅलेज एवं अस्पताल, सेक्रेड हार्ट अस्पताल मकसूदां सहित लगभग 200 मीटर की दूरी पर वर्कशाप चौक में दर्जनों उच्चस्तरीय अस्पताल स्थित हैं जोकि एंबुलैंसों से लैस हैं। बारिश के बीच में गंभीर रूप से घायल संदीप सड़क पर तड़पता रहा। एंबुलेंस के न आने पर बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे ऑटोरिक्शा से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed