फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेटे की नशे की लत से तंग आकर महिला ने छोड़ा गांव

बेटे की नशे की लत से तंग आकर महिला ने छोड़ा गांव

Thu, 26 Jul 2018 10:39 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
बेटे की नशे की लत से तंग आकर महिला ने छोड़ा गांव
गांव टिवाना कला में नहीं रुक रहा नशा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

बेटे की नशे की लत से तंग आकर महिला ने छोड़ा गांव
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव टिवाना कलां में बिक रहे नशे के कारण लोग अपने घर छोडने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस बाबत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
गांव की कमेटी के प्रधान जतिंदर सिंह बंटी, उपप्रधान संदीप सिंह, अशोक कुमार, निर्मल सिंह, बग्गू सिंह, सुरिंदर सिंह ने बताया कि गांव में काफ़ी समय से चिट्टा, नशीली गोलियां, पोस्त के अलावा अन्य सिंथेटिक नशा सरेआम बिक रहा है। गांव की कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि गांव में नशा बेचने का विरोध करने पर तस्कर उन्हें परेशान करते हैं। पिछले दिनों जिला फाजिल्का के एसएसपी डा. केतन बली राम पाटिल ने गांव में आकर नौजवानों के साथ बैठक करके नौजवानों को नशे की तस्करी पर नकेल कसने के लिए आगे आने पंजाब सरकार की मुहिम में शामिल होने की बात कही थी। गांव के नौजवानों ने नशा खत्म करने को एक कमेटी गठित की है। गांव में एक नौजवान नशे का आदी है जो नशे की पूर्ति के लिए घर का सामान तक बेच रहा है। इससे दुखी आकर उसके परिजनों से गांव छोड़ दिया।

जलालाबाद के डीएसपी अमरजीत सिंह सिद्धू का कहना है कि नशे की तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed