फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन कैदी की मौत

मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन कैदी की मौत

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन कैदी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदकोट। स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक कैदी की बुधवार दोपहर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुक्तसर के गांव अटारी निवासी जगदीश राये के रूप में हुई है। वह दुराचार के मामले में जिला अदालत से हुई 10 साल की सजा भुगतने के लिए इन दिनों फरीदकोट जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार जगदीश राय के खिलाफ 22 अक्तूबर 2010 को थाना सदर मुक्तसर में दुराचार का केस दर्ज हुआ था। इसमें उसे सजा हुई थी। छह सप्ताह की पैरोल काटकर वह 17 अक्तूबर 2018 को फरीदकोट जेल में वापस आया था और टीबी रोग की वजह से 29 अक्तूबर 2018 से जेल अस्पताल में दाखिल था। ज्यादा बीमार होने के कारण 27 नवंबर 2018 को उसे जेल अस्पताल से सिविल अस्पताल भेजा गया था। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर उपचाराधीन रहते हुए बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन की ओर से कैदी के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed