फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एचएमवी ने जीती 4

एचएमवी ने जीती 4

Mon, 06 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
एचएमवी ने जीती 4
एचएमवी ने जीती चैंपियनशिप
विज्ञापन

48वीं जीएनडीयू इंटर कॉलेज एथलेटिक में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय की एथलेटिक टीम ने 48वीं जीएनडीयू इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज ने 77 अंक के साथ पांच साल बाद खालसा कॉलेज फॉर वुमन, अमृतसर व खालसा कॉलेज, अमृतसर को हराकर यह जीत हासिल की है।

जैवलिन थ्रो में बलविंदर कौर को स्वर्ण पदक मिला। रिले रेस में सपना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कुलजीत कौर व सर्वजीत कौर ने हैमर
थ्रो व हैपटा थलोन में स्वर्ण पदक जीता। ट्रिपल जंप में सुखप्रीत को रजत पदक मिला। इसके साथ ही 100 मीटर रिले रेस में मनप्रीत कौर व तजिंदर कौर ने रजत पदक जीता। शरनदीप कौर ने 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता और 100 व 400 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता। मनदीप कौर ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल और 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। मनीषा ने 5000 मीटर व 1500 मीटर में स्वर्ण और 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता। इसके अलावा 100 मीटर रिले में मनप्रीत कौर को स्वर्ण पदक व मनदीप कौर को रजत पदक मिला। मनप्रीत कौर को 100 मीटर के लिए स्वर्ण व 200 मीटर के लिए कांस्य पदक मिला। हैमर थ्रो में नवनीत कौर को रजत पदक मिला। 5000 मीटर वॉक में शिवानी ने स्वर्ण पदक जीता। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सरीन ने विजेता टीमों व स्पोर्ट्स विभागाध्यक्षा सुदर्शन कंग व कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed