{"_id":"59528d8f4f1c1ba72b8b4622","slug":"101498582415-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया बीएसएफ का सब-इंस्पैक्टर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया बीएसएफ का सब-इंस्पैक्टर, मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की मौत
जिमनास्टिक का ट्रायल देने के लिए जालंधर आए थे सोहन जीत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन जीत सिंह निवासी जिला पटियाला के तौर पर हुई है। उनकी बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटे पर भर्ती हुई थी। वह जिमनास्टिक का ट्रायल देने के लिए जालंधर आए थे।
जीआरपी जालंधर कैंट के एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि सोहनजीत सिंह कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। वह प्लेटफार्म नंबर-1 की रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहे थे कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ट्रेन चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव की तलाशी लेने पर पुलिस को मोबाइल मिला। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की। उसके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी। वह बीएसएफ जलालाबाद जिला फिरोजपुर में सब-इंस्पैक्टर की नौकरी करता था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की है। आशंका जताई जा रही है कि सब-इंस्पेक्टर ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।