फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   usa scincitist tour at abohar

यूएसए के वैज्ञानिक ने किया अबोहर के किन्नू बागों का दौरा

Sat, 07 Nov 2015 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Sat, 07 Nov 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
usa scincitist tour at abohar

किन्नू उत्पादकों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करने और उन्हें हमेशा के लिए खत्म करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने यूएसए के कृषि विज्ञानियों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


इसी के चलते एरिजोना यूनिवर्सिटी यूएसए के वैज्ञानिक डा. जीसी राइट ने शुक्रवार को हलका बल्लूआना के अंतर्गत आते गांव धरांगवाला के उन्नतशील किसान राजिंदर सिंह सेखों के बाग का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय तथा क्षेत्रीय खोज केंद्र सीड़ फार्म के वैज्ञानिक व डाक्टर भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह के पंजाब दौरे पर आए विदेशी वैज्ञानिक डा. जीसी राइट ने फाजिल्का क्षेत्र के बागों का दौरा किया और आज गांव धरांगवाला में बाग का निरीक्षण करते हुए पौधे की ग्रोथ, फलों के आकार, रंग तथा मिठास और बागों में लगने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर डाक्टरों के साथ विचार विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed