फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The release of the two brothers arrested in the scandal bargadi

बरगाड़ी कांड में गिरफ्तार दोनों भाइयों की रिहाई

Mon, 02 Nov 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 02 Nov 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी करने के आरोप में गिरफ्तार मोगा के गांव पंजगराईं खुर्द निवासी रूपिंदर सिंह और उसके भाई जसविंदर सिंह को केस से डिस्चार्ज कर दिया है। पुलिस के आग्रह पर सोमवार शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतीश कुमार की अदालत ने दोनों को बिना शर्त रिहा करने के आदेश जारी कर दिए, जिसके आधार पर देर शाम करीब 8 बजे दोनों को माडर्न जेल से रिहा भी कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों को बीती 20 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने इसे अपनी एक बड़ी कामयाबी बताते हुए इस केस के तार विदेश से जुड़े होने का दावा भी किया था। जानकारी के अनुसार डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़ ने सोमवार शाम अदालत में याचिका दाखिल करते हुए दोनों भाइयों से पावन ग्रंथ की बेअदबी करने का आरोप वापस ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पड़ताल के दौरान फिलहाल उन्हें दोनों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और उन्हें न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया जाए। अदालत ने रिहाई का आदेश करने से पहले इस केस के शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह का भी बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलविंदर सिंह ने कहा कि उसे दोनों भाइयों को रिहा करने पर कोई ऐतराज नहीं है। अदालत के आदेश पर माडर्न जेल प्रशासन ने रूपिंदर सिंह व जसविंदर सिंह को देर शाम करीब 8 बजे रिहा भी कर दिया।


गौरतलब है कि बीती 12 अक्तूबर को गांव बरगाड़ी में पावन ग्रंथ की बेअदबी का मामला सामने आया था। इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने थाना बाजाखाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

केस की पड़ताल के दौरान पुलिस ने 16-17 अक्तूबर की रात को गांव पंजगराईं खुर्द निवासी रूपिंदर सिंह व जसविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed