{"_id":"56da0d4bb66006c70eaa32ca9a773ecb","slug":"seven-lakh-jewellary-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से सात लाख के गहने लेकर फरार हुए कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से सात लाख के गहने लेकर फरार हुए कारीगर
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 22 Dec 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पटियाला बैंक वाली पुरानी गली स्थित ज्वेलरी शॉप से उसके कारीगर ही 7 लाख पैंतीस लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में सिटी पुलिस ने एक दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में डॉ. हरपाल स्ट्रीट निवासी नरिंदर अग्रवाल ने बताया कि उसकी ज्वेलरी की दुकान में गहने बनाने के लिए पांच कारीगर है।
दो दिन पहले उसने अपने दो कारीगरों राजू शेख और कासम अली को करीब 7.35 लाख रुपये के गहने पालिश और नग लगाने को दिए थे। उसी दिन शाम के समय दोनों कारीगर गहने लेकर गायब हो गए।
उनकी तलाश करने पर पता चला कि राजू शेख के अलावा कासम अली अपनी पत्नी नाजमी खातून और साढु मनीर के साथ मिल कर गहने लेकर फरार हो गए है।
पुलिस ने बयान के आधार पर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर राजू शेख ,कासम अली खान, उसकी पत्नी नाजमी खातून और साढु कैथल (हरियाणा) के गांव पुंडरी निवासी मनीर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।