फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, sunam, cm badal

बादल बोले, सुखदेव ढींढसा व जेटली की हार का हमेशा रहेगा मलाल

Thu, 31 Jul 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर) Updated Thu, 31 Jul 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, sunam, cm badal
शहीद ऊधम सिंह के प्रदेश स्तरीय बलिदान दिवस समागम में शहीद को श्रद्धांजलि कम तथा लोकसभा चुनाव में अकाली भाजपा गठबंधन की हार का दर्द ज्यादा बयां किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा में गठित अलग गुरुद्वारा कमेटी का मुद्दा भी नेताओं की जुबान पर रहा। समागम में सभी वक्ताओं ने संगरूर सीट से अकाली भाजपा प्रत्याशी व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा की हार का बार बार जिक्र किया। यहां तक कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जुबान पर भी यह दर्द आ ही गया।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा सीनियर ढींढसा की हार का मलाल हमेशा रहेगा। बादल ने कहा कि सीनियर ढींढसा की हार से सबसे बड़ा नुकसान पंजाब का हुआ है। उनकी जीत से पंजाब को भारी लाभ मिलना था और एनडीए सरकार में पंजाब की मजबूत स्थिति बननी थी। निजी तौर पर ढींढसा को हार से कोई नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि उनका सियासी कद इस हार जीत से बड़ा है। जेटली की हार ने भी उन्हें दुख पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल के अलावा अन्य नेताओं ने पंजाब के ज्वलंत मुद्दों व समस्याओं का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोटा। नेताओं ने रेत व बजरी के बेलगाम दाम, नशा और प्रॉपर्टी टैक्स का मुद्दा मंच से उठाते इसके लिए कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ हरियाणा में अलग एसजीपीसी गठित होने का मुद्दा उछालकर नेताओं ने शहीदी समागम में कांग्रेस को जमकर कोसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed