फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, sunam, AAP

सब किसानों को मुफ्त बिजली देना गलत : आप

Sat, 26 Jul 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर) Updated Sat, 26 Jul 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, sunam, AAP
आम आदमी पार्टी ने अकाली-भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के सब किसानों को मुफ्त दी जा रही बिजली पानी सुविधा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सवाल किया है कि क्या मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जैसे किसान को भी मुफ्त बिजली की जरूरत है?
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार को इस सुविधा को अलग-अलग भागों में विभाजित करना चाहिए।
विज्ञापन


इसकी स्लैब बनाकर छोटे व जरूरतमंद किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जाए। बडे़ किसानों को बिजली पर सब्सिडी देना जनता के साथ अन्याय है। इसका असर आम जनता पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के कई पूंजीपति टैक्स से बचने के लिए खेती कर रहे हैं और ऐसे लोगों को मुफ्त बिजली देना बिल्कुल अनुचित है। पंजाब में भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। अकाली-भाजपा सरकार नए टैक्सों को बोझ जनता पर लाद रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed