{"_id":"d5856a36b1c4cfbecc8460538143dd80","slug":"punjab-sangrur-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में खाद्य पदार्थों पर लगा टैक्स हटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में खाद्य पदार्थों पर लगा टैक्स हटेगा
अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 21 Dec 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने खाद्य पदार्थों पर लगाया टैक्स वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले से किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
राज्य सरकार ने प्रदेश में खाद्य पदार्थों पर चार फीसदी टैक्स लगा दिया था। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने दालों, तिल, गुड़ व अन्य कई खाद्य वस्तुओं पर दो फीसदी मंडी फीस और दो फीसदी देहाती विकास फंड लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। यह चार फीसदी टैक्स लगाने संबंधी नोटिफिकेशन को जब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने तुरंत मंडी बोर्ड को नोटिफिकेशन रद करने का निर्देश दिया।
ढींढसा ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोक भलाई की योजनाएं शुरू करना है। सरकार लोगों की समस्याएं हल करने के लिए पूरी तरह वचनबद्घ है। राज्य सरकार पंजाब के प्रत्येक गांव में बैंक खोलने की दिशा में सार्थक कदम उठा रही है। जल्द ही लोगों की सहूलत के लिए बैंक खोलने का उद्देश्य पूरा होगा। गांवों में बैंक खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार तय है। ऐसे प्रयास प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित होंगे।