{"_id":"03b2dde8866d45e9a6c1650c58817cd2","slug":"punjab-firozpur-rain-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के लिए वरदान साबित होगी रिमझिम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के लिए वरदान साबित होगी रिमझिम बरसात
अमर उजाला (फिरोजपुर/अबोहर)
Updated Wed, 22 Jan 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से बादलों की लुकाछिपी के बीच बुधवार सुबह हल्की बरसात शुरू हुई जो दोपहर तक जारी रही। इस बरसात से एक ओर जहां शहर तथा गांवों में कीचड़ की भरमार हो गई वहीं रबी की फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। हालांकि ठंड में किसी प्रकार की कमी की उम्मीद नहीं है।
बुधवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और काफी देर तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। फिरोजपुर व अबोहर और आसपास के गांवों में ही नहीं बल्कि पड़ोसी शहर श्रीगंगानगर, बठिंडा, हनुमानगढ़ तथा फाजिल्का में रबि के सीजन की यह पहली बरसात है।
कृषि अधिकारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि गेहूं के अलावा अन्य फसलों के लिए भी यह बरसात बेहद लाभदायक होगी। जिसमें सरसों, तारामीरा तथा चना आदि शामिल हैं। पिछले काफी दिनों से पड़ रही सूखी सर्दी से गेहूं में पीली कुंगी नामक बीमारी पैदा हो रही थी। हालांकि सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए 50 प्रतिशत छूट पर दवाएं उपलब्ध करवाई हैं लेकिन यह बरसात भी गेहूं को पीली कुंगी से निजात दिलाएगी।
विज्ञापन
दो दिन जारी रही तो होगी बंपर फसल
यादव के अनुसार अगर यह बरसात अगले दो दिनों तक जारी रहती है तो गेहूं की बंपर फसल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। असिंचित बिरानी भूमि की फसलों के लिए यह हल्की बरसात बेहद लाभदायक होगी। यादव ने किसानों से गेहूं की फसल पर पीली कुंगी की ओर उचित ध्यान देने की अपील की है।