फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, ind-pak, meeting

भारत-पाक अधिकारियों की आज होगी लाहौर में बैठक

Mon, 23 Dec 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 23 Dec 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, ind-pak, meeting
भारत-पाकिस्तान की 24 से 28 दिसंबर को लाहौर (पाकिस्तान) में होने जा रही बैठक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर अधिकारियों के बीच सरहद पर पाक की तरफ से होने वाली घिनौनी गतिविधियों संबंधी तमाम सवाल जवाब होंगे क्योंकि सरहद पार से हेरोइन, हथियारों व जाली करेंसी की तस्करी होती है।
विज्ञापन


भारत की तरफ से बीएसएफ अधिकारियों के जाने वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के डीजी सुभाष जोशी करेंगे जबकि पाकिस्तान की तरफ से मेजर जरनल रिजवान अख्तर (डीजी पाकिस्तानी रेंजर) होंगे। डीआईजी कम बीएसएफ के प्रवक्ता आरपीएस जसवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


भारत से बीएसएफ के प्रतिनिधिमंडल में स्पेशल डीजी बीएसएफ (वेस्टर्न कमांड) चंडीगढ़, आईजी जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात व बीएसएफ हेड क्वार्टर न्यू दिल्ली शामिल होंगे। सरहद पर पाकिस्तान की तरफ  से होने वाली घिनौनी गतिविधियों को लेकर दोनों देशों की बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों के बीच काफी महत्वपूर्ण बैठक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस और मालगाड़ी के माध्यम पाकिस्तान से हेरोइन व हथियार भेजने पर भी बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर बार्डर के माध्यम से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने पर भी बीएसएफ सख्त रैवेया अपनाएगी। इसी तरह पंजाब के बार्डर से पाकिस्तान की तरफ से आए दिन हेरोइन, हथियार व जाली करेंसी की होने वाली तस्करी पर रोक लगाने पर भी विचार-विमर्श होगा। कई बार पंजाब बार्डर (अमृतसर) की तरफ पाकिस्तान की ओर से दागे गए रॉकेटों का भी मुद्दा उठाया जाएगा।

इसके अलावा सरहद पर होने वाली अन्य गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा। बीएसएफ का प्रतिनिधिमंडल अटारी-वाघा बार्डर से पाकिस्तान जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed