{"_id":"11fa7bb1ba54299e97d24b39ce02e71b","slug":"punjab-firozpur-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों पर दागी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों पर दागी गोलियां
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 18 Jan 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर लगी कंटीली तार के पास पहुंच कर भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की। घने कोहरे व अंधेरे की आड़ में तस्कर पाकिस्तान की तरफ भागने में कामयाब हो गए। शनिवार की सुबह घटनास्थल पर खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी लेने पर वहां से बीस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई।
बीएसएफ फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रवि जोसफ ने बताया कि शुक्रवार रात को बीओपी डीटी मल के पास कंटीली तार के साथ-साथ बीएसएफ जवानों की एक टुकड़ी गश्त कर रही थी। जवानों ने घने कोहरे और अंधेरे में कंटीली तार के पास पाकिस्तानी तस्करों की हरकत महसूस की।
जवानों ने तस्करों को चेतावनी देकर वहीं रुकने को भी कहा। तस्कर कंटीली तार के पास अपना कार्य करने में लगे रहे उन्होंने बीएसएफ जवानों की एक न सुनी। इसके बाद जवानों ने तस्करों की ओर छह फायर दागे। इस कारण तस्कर वहां से पाकिस्तान की तरफ भाग गए। सुबह होने पर उक्त जगह का निरीक्षण किया गया और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई। बीएसएफ अधिकारियों को वहां से चार हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। उक्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस करोड़ रुपये कीमत है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सरहद पर जवानों को चौकसी बनाए रखने के आदेश दिए हैं।