{"_id":"e698d8a59c25a0f07c899ff851125fad","slug":"punjab-firozpur-gas-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोनिया गैस लीक होने से साठ लोग बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोनिया गैस लीक होने से साठ लोग बेहोश
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी स्थित कबाड़ी की दुकान में सिलेंडर तोड़कर पीतल निकालते समय लीक हुई अमोनिया गैस से करीब 60-70 लोग बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां होश आने पर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दो बच्चों को सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया।
एक पत्रकार भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही डीसी मंजीत सिंह नारंग, एसएसपी मनमिंदर सिंह, एसडीएम घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी मनमिंदर सिंह का कहना है कि कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
कबाड़ी ने चार दिन पहले पांच गैस के सिलेंडर खरीदे थे। मंगलवार करीब पौने आठ बजे वह सिलेंडर तोड़कर उसमें से पीतल निकालने का प्रयास किया जा रहा था। जैसे ही सिलेंडर पर हथोड़ा पड़ा गैस लीक होनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे छावनी क्षेत्र के लगभग तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर फैलने लगी।
विज्ञापन
घरों में बैठे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बताया जा रहा है कि करीब छह दर्जन लोग बेहोश हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भरती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि कबाड़ी ने उक्त गैस के पांच सिलेंडर खरीदे थे। एक सिलेंडर से पीतल निकालने का प्रयास किया जा रहा था कि जो गैस सर्दी के कारण सिलेंडर में जमी थी वह लीक होना शुरू हो गई।
एक हिंदी दैनिक का पत्रकार भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पत्रकार ने ने बताया कि गैस की सुगंध बहुत बदबूदार थी। उसे एकदम चक्कर आ गया और जमीन पर गिर गया। उसे पार्षद जोरा सिंह उठाकर अस्पताल लेकर गए।