फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, gas leak

अमोनिया गैस लीक होने से साठ लोग बेहोश

Tue, 11 Feb 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 11 Feb 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, gas leak
छावनी स्थित कबाड़ी की दुकान में सिलेंडर तोड़कर पीतल निकालते समय लीक हुई अमोनिया गैस से करीब 60-70 लोग बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां होश आने पर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दो बच्चों को सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया।
विज्ञापन


एक पत्रकार भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही डीसी मंजीत सिंह नारंग, एसएसपी मनमिंदर सिंह, एसडीएम घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी मनमिंदर सिंह का कहना है कि कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कबाड़ी ने चार दिन पहले पांच गैस के सिलेंडर खरीदे थे। मंगलवार करीब पौने आठ बजे वह सिलेंडर तोड़कर उसमें से पीतल निकालने का प्रयास किया जा रहा था। जैसे ही सिलेंडर पर हथोड़ा पड़ा गैस लीक होनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे छावनी क्षेत्र के लगभग तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर फैलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में बैठे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बताया जा रहा है कि करीब छह दर्जन लोग बेहोश हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भरती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि कबाड़ी ने उक्त गैस के पांच सिलेंडर खरीदे थे। एक सिलेंडर से पीतल निकालने का प्रयास किया जा रहा था कि जो गैस सर्दी के कारण सिलेंडर में जमी थी वह लीक होना शुरू हो गई।


एक हिंदी दैनिक का पत्रकार भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पत्रकार ने ने बताया कि गैस की सुगंध बहुत बदबूदार थी। उसे एकदम चक्कर आ गया और जमीन पर गिर गया। उसे पार्षद जोरा सिंह उठाकर अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed