{"_id":"9e3246ff96a6e6891b6c7f4c513068bf","slug":"punjab-firozpur-crime-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मेले में अंधाधुंध फायरिंग, दो अकाली वर्करों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मेले में अंधाधुंध फायरिंग, दो अकाली वर्करों की मौत
अमर उजाला (तलवंडी भाई/फिरोजपुर)
Updated Fri, 20 Dec 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खोसादल में जारी खेल मेले में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चार
विज्ञापन
हथियारबंद लोगों ने स्टेज पर बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे
मंच पर बैठे दोे अकाली कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक
कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोलीबारी होते ही मेले में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी लेकिन हमलावरों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उक्त घटना शुक्रवार दोपहर तकरीबन एक बजे घटी।
थाना मल्लांवाला अंतर्गत गांव खोसादल में शुक्रवार को खेल मेले के अंतर्गत कुत्तों की दौड़ का आयोजन किया गया गया। मैदान में बने स्टेज पर अकाली कार्यकर्ता सुखदीप सिंह सेखों पुत्र गुरबचन सिंह वासी गांव करमीती, गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगतार सिंह वासी गांव कैलास और काबल सिंह पुत्र गुरा सिंह वासी गांव नारंगवाला भी अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारों से लैस चार व्यक्ति स्टेज के पीछे से आए और स्टेज पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। सुखदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के सिर में गोलियां लगीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
काबल सिंह की गर्दन में गोली लगी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है। फायरिंग के कारण मेले में भगदड़ मची, जिसका लाभ उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी (डी) रघबीर सिंह, डीएसपी हरदेव सिंह और देहाती विधायक जोगिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
बदले की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुखदीप सिंह सेखों पर धारा-307 का मामला दर्ज है और कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे। तलवंडी भाई की गली नंबर-एक में दो गुटों के बीच कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था। उस दौरान दोनों तरफ से गोलाबारी हुई थी। उस मामले में भी सुखदीप सिंह पर केस दर्ज था। आशंका जाहिर की जा रही है कि विरोधी गुट ने बदले की कार्रवाई में यह वारदात की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।