{"_id":"5cc6b5ccc13ea89589d730d9c144e222","slug":"punjab-faridkot-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ वर्करों का नेशनल हाईवे पर चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ वर्करों का नेशनल हाईवे पर चक्का जाम
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 18 Feb 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग में स्थायी नियुक्ति को लेकर संघर्षशील मल्टीपर्पज फीमेल हेल्थ वर्करों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे पर स्थित नहरों के पास चक्का जाम रखा और सरकार के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन भी किया।
इस मौके पर मल्टीपर्पज फीमेल हेल्थ वर्कर यूनियन की प्रांतीय वित्तसचिव व जिला प्रधान गुरमीत कौर ने कहा कि वे 15 दिन से राज्य में रोष धरने व प्रदर्शन करके अपनी सेवाएं स्थायी करने के मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पिछले दिनों मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ ने उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी कोई संपर्क नहीं किया। उनके साथी चंडीगढ़ स्थित सेहत विभाग कार्यालय के आगे मरणव्रत पर बैठे हुए हैं। इस मौके पर हेल्थ वर्करों ने ऐलान किया किजब तक उनकी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग तय नहीं करवाई जाती तब तक उनका रोष धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
इसी दौरान डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैयब ने आंदोलनकारी वर्करों की मुख्य संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ के साथ मीटिंग करवाई। इसमें सीपीएस बराड़ ने उनकी मांग को जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर यूनियन नेता मनीषा, स्वास्थ्य कर्मी नेता प्रदीप सिंह बराड़, बलविंदर सिंह, जतिंदर कुमार, बाबू सिंह, अमरजीत सिंह, नछत्तर सिंह ने विचार रखे।