{"_id":"a6ddd78968fd2811aa7ea65ab622ed9e","slug":"punjab-faridkot-manila-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीला में फरीदकोट के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीला में फरीदकोट के युवक की हत्या
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 06 Mar 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीला में फाइनेंस का कारोबार करने वाले पंजाबियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते मंगलवार को मनीला में रोजी रोटी कमाने गए फरीदकोट के गांव चंदबाजा निवासी एक युवक की गोली मार कर हत्या करने का समाचार मिला है। इकबाल सिंह उर्फ काला के शव को भारत लाने की कोशिशों की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व फौजी छिंदर सिंह के दो बेटे सुखपाल सिंह व इकबाल सिंह पिछले लंबे समय से मनीला में फाइनेंस का काम करते हैं। सुखपाल सिंह अपने पूरे परिवार के साथ रहता था जबकि इकबाल सिंह अभी विवाहिता नहीं था और वह सात वर्षों से मनीला में रह रहा था।
पीड़ित परिवार के एक करीबी रिश्तेदार दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मंगलवार शाम करीब पांच बजे मिली। उन्हें बताया गया कि घर से बाहर जाते समय किसी ने इकबाल सिंह को गोली मार दी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इकबाल सिंह का शव सोमवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।