{"_id":"bfa3e829c60a0990d270427431a7f78c","slug":"punjab-barnala-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईटीटी अध्यापकों का संघर्ष बीसवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईटीटी अध्यापकों का संघर्ष बीसवें दिन भी जारी
अमर उजाला, बरनाला
Updated Fri, 03 Jan 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चीमा में शहीद किरनजीत कौर ईटीटी अध्यापक एक्शन कमेटी का संघर्ष शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर अध्यापक कंपकंपाती ठंड में पानी की टंकी पर डटे रहे। अध्यापक यूनियन की ओर से अपनी मांगों के लिए समर्थन जुटाने और लोगों का सहयोग प्राप्त करने के लिए गांव में जाकर रोष मार्च एवं प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है।
गांव सुखपुरा में नाहर सिंह भाईरूपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीकेयू डकौंदा, मास्टर गुरमीत सिंह सुखपुरा जिला प्रेस सचिव डीटीएफ, बलदेव सिंह भाईरूपा जिला अध्यक्ष बठिंडा, बूटा सिंह जिला अध्यक्ष तरकशील सोसाइटी, सुखविंदर सिंह भाईरूपा, हरचरण सिंह चन्ना, हरपाल सिंह सुखपुरा, मेला सिंह व हरचरन सिंह सुखपुरा आदि नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी सब जत्थेबंदियां एक साथ हैं। जब तक पंजाब सरकार ईटीटी अध्यापकों की मांगें पूरी नहीं करती तब तक हमारा समर्थन इस संघर्ष के साथ जारी रहेगा।
इस संघर्ष के दौरान गांव चीमा में पानी की टंकी पर बैठे अवतार सिंह फरीदकोट, कर्मजीत कौर धनेर व बलवीर कौर ठंड लगने कारण बीमार हो गए। आज भी कांता रानी जखेपल, कर्मजीत कौर, शरणजीत कौर, संदीप कौर, सर्बजीत कौर, राम सिंह मोगा पानी की टंकी पर डटे रहे। राम सिंह मोगा तबीयत बिगड़ जाने के कारण टंकी से उतर कर संघर्ष में शामिल हो गए हैं। दो दिन से बुखार से पीड़ित बलवीर कौर संघर्ष पर डटी हुई हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर टेक्निकल सर्विस यूनियन के गुरदेव सिंह मांगेवाल, बलवंत सिंह बरनाला, ग्रामीण मजदूर यूनियन के अजैब सिंह फलेवाल, भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के बलवंत सिंह, जगदीश सिंह नाईवाला, अमरजीत सिंह, मलकीत सिंह, नेता भारतीय किसान यूनियन डकौंदा मोहन सिंह रूडेके, नौजवान सभा के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी मौजूद थे।