{"_id":"f2ea42bbdb236765ac41c2fe9f8d19f1","slug":"punjab-barnala-cm-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का कारोबार करने वाले किसी भी नेता को नहीं बख्शेंगे : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का कारोबार करने वाले किसी भी नेता को नहीं बख्शेंगे : बादल
अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 06 Jul 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को सिविल अस्पताल में खुले नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा किया और मरीजों का हालचाल पूछा। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने सूबे को नशा मुक्त करने के लिए मुहिम चलाई है।
बादल ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जहां आम जनता और उनके परिवारों के सहयोग की बड़ी जरूरत है वहीं मीडिया भी उनको सहयोग करे तो इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
बादल ने कहा कि इन नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवाने वाले नौजवानों को इलाज के बाद जल्द खोले जा रहे रिहैब्लिटेशन केंद्रों में स्वरोजगार की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक मनोरोगों के डाक्टर इनकी समय समय पर जांच करेंगे और ये केंद्र अगले तीन चार महीनों में राज्य में खुल जाएंगे। बादल ने कहा कि बरनाला के गांव खुड्डीकलां में रिहैब्लिटेशन केंद्र बनना शुरू हो गया है। इसकी इमारत तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि नशे के धंधे में संलिप्त कोई भी नेता, चाहे छोटा हो या बड़ा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा और खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा बादल के आने पर नदारद रहे। इस कारण पंडाल में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
इस अवसर पर आईजी ईश्वर सिंह, डीआईजी एसके वर्मा, जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू, सीएमओ डाक्टर रेनू, शिरोमणि कमेटी सदस्य परमजीत सिंह खालसा, संत बाबा टेक सिंह धनौला मौजूद थे।