{"_id":"8587c68549de5fe85308c5b56eb17d04","slug":"property-tax-levied-by-the-terms-of-the-center-dhindsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की शर्तों के कारण लगाया प्रॉपर्टी टैक्स: ढींढसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की शर्तों के कारण लगाया प्रॉपर्टी टैक्स: ढींढसा
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
Updated Tue, 29 Oct 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस, राज्य की जनता को गुमराह कर रही है। उक्त टैक्स लगाने के लिए केंद्र ने पंजाब को मजबूर किया है। यह बात वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
सोमवार रात को यहां एक शादी समागम में शिरकत करने के बाद बातचीत में ढींढसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंधी शर्त तय की कि यदि शहरी विकास के लिए ग्रांट चाहिए तो यह टैक्स लगाया जाए। फिर भी पंजाब सरकार ने तो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम टैक्स लगाया है। टैक्स के रूप में मिलने वाला पैसा खजाने में भी नहीं आएगा बल्कि काउंसिल के पास ही रहेगा।
उन्होंने कहा कि बेहतर तो यह होगा कि पंजाब कांग्रेस, केंद्र सरकार पर दबाव डालकर यह शर्त खत्म करवाए और ऐसा होने के तुरंत बाद पंजाब सरकार, प्रॉपर्टी टैक्स वापस ले लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस मुद्दे पर विरोध करना केवल सियासी स्टंट है। विधानसभा में भी कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस विरोध के सुर अपनाए हुए है।
इस मौके पर महिंदरपाल बंसल, रविंदर बंसल, अमनवीर चैरी, रविंदर गोरखा, डॉ. राजिंदर बंसल, सुनीता शर्मा, गुरमीत जौहल, यशपाल गोगिया,यादविंदर निर्माण, लक्की धालीवाल आदि हाजिर थे।