{"_id":"f69e281808c9aabbe1228934494fec65","slug":"police-108-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को सौंपी 108 एंबुलेंस की कमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को सौंपी 108 एंबुलेंस की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर
Updated Sun, 25 May 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 एंबुलेंस के कर्मचारियों और ड्राइवरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल के चलते मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब सरकार ने पुलिस को यह सेवा संभालने के आदेश जारी किए हैं।
इसी के चलते फाजिल्का और खुईखेड़ा की गाड़ियां पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उनका संचालन शुरू कर दिया है जबकि अबोहर और सीतो गुन्नों की गाड़ियां पुलिस कर्मचारियों की देखरेख में चल रही है। वहीं 108 कंपनी ने एक इश्तिहार जारी करके नए कर्मचारियों की भर्ती का सिलसिला शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा पिछले कई दिनों से हड़ताल की जा रही है। जिससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा इन हड़ताली कर्मचारियाें से बार-बार विचार विमर्श के बाद भी वे काम पर लौटने को राजी नहीं है। जिस पर सरकार ने मरीजों की समस्याओं को देखते हुए 108 का संचालन पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही फाजिल्का में पुलिस ने गाड़ियों की चाबियां संभाल ली हैं जबकि सीतो और अबोहर की गाड़ियों पर पुलिस कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इन गाड़ियों को हड़ताल में शामिल न होने वाले चालक चला रहे हैं। इस बारे में अबोहर सरकारी अस्पताल की 108 एंबुलेंस के ईएमटी कुलदीप कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियाें की मांगें जायज हैं लेकिन वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
उन्हाेंने कहा कि उनकी गाड़ी पर नगर थाना नं. 1 के पुलिस कर्मचारी सुधीर कुमार को नियुक्त किया गया है। जिनके संरक्षण में वे मरीजाें को सही सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। इधर पंजाब सरकार को यह सेवा मुहैया करवाने वाली चिकित्सा हेल्थ केयर कंपनी ने पंजाब में ड्राइवरों और ईएमटी की नई भर्ती के लिए इश्तिहार भी जारी कर दिया है। एक दैनिक अखबार के पेज नं. 7 पर प्रकाशित इस विज्ञापन से स्पष्ट हो गया है कि 108 के पुराने कर्मचारियों को कभी भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
इस बारे में 108 इंप्लाइज एसोसिएशन के जिला प्रधान अर्शदीप सिंह ने बताया कि फाजिल्का की छह गाड़ियाें की चाबियां उन्हाेंने अपने हाथाें से पुलिस को सौंपी हैं। उन्हाेंने कहा कि जब तक कंपनी और सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। अर्शदीप ने यह भी कहा कि अगर कंपनी ने इश्तिहार जारी करके नए कर्मचारी भर्ती किए तो उनकी एसोसिएशन पूरे पंजाब में चक्का जाम कर संघर्ष का बिगुल बजाएगी।