फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   nri

एनआरआई का जाली वोटर कार्ड बना कर करोड़ों की संपत्ति हड़प्पी

Tue, 21 Jan 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला, माेगा
अमर उजाला, माेगा Updated Tue, 21 Jan 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
nri
थाना एनआरआई पुलिस ने इंग्लैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीय की धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन मुलजिमों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में एनआरआई महिला के घर से चोरी करने और मकान पर कब्जा करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है।
एनआरआई विंग के डीएसपी हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि पीड़ित प्रवासी भारतीय परमजीत सिंह विर्दी ने शिकायत की थी कि वह लंबे समय से इंग्लैंड में रहते हैं।

47 साल से वह भारत वापस नहीं आए है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित का मोगा में न्यू माडल कॉलोनी में तकरीबन डेढ़ करोड़ कीमत का प्लाट है। जिसे पिछले साल 13 अगस्त को भूमाफिया ने उसका जाली वोटर कार्ड बना कर उसकी जगह किसी ओर व्यक्ति को तहसीलदार के आगे पेश कर इस प्लाट की रजिस्टरी अपने गिरोह के एक सदस्य से करवा ली और इंतकाल भी मंजूर करवा लिया। इस के बाद गिरोह ने यह प्लाट आगे बेचने के लिए योजना तैयार की, लेकिन यह सारी धोखाधड़ी सामने आ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में पाया कि पीड़ित एनआरआई का रिश्तेदार निर्मल सिंह गांव खोसा रणधीर को इस प्लाट की जानकारी थी और उसने भूमाफिया से मिल कर यह प्लाट हड़पन की साजिश तैयार की। गिरोह ने पीड़ित प्रवासी भारतीय की जगह पर देव राज निवासी बरोटा रोड, शिमला पुरी, लुधियाना को तहसीलदार के आगे परमजीत सिंह विर्दी के रूप मे पेश किया।  इस गिरोह के सदस्य पिशोरी लाल निवासी बेंत नगर, मोगा के हक में बीते वर्ष की 13 अगस्त को प्लाट की रजिस्टरी तस्दीक करवाई गई। रजिस्टरी पर नंबरदार करनैल सिंह, गुरजंट सिंह जंटी के अलावा सुखजीत सिंह निवासी बरोटा रोड शिमलापुरी ने हरदीप सिंह निवासी अहाता बदन सिंह, मोगा का पता लिखवा कर गवाही डाली थी। एएसआई तेजिंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह जंटी के खिलाफ पहले भी एनआरआई से ठगी करने का मामला दर्ज है। थाना एनआरआई पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज कर पिशोरी लाल, देव राज और निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और नंबरदार करनैल सिंह के अलावा गुरजंट सिंह जंटी, सुखजीत सिंह निवासी बरोटा रोड शिमलापुरी, लुधियाना को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डोड ने बताया कि एक अन्य मामले में  एनआरआई महिला राज रानी ठाकुर की शिकायत पर मनदीप कौर उर्फ पिंकी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित एनआर्रआई महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने मकान की ऊपरी मंजिल मुलजिम महिला को किराये पर दी थी और उनके विदेश जाने के बाद उसने ताले तोड़ कर घर पर कब्जा करने के अलावा उनके घर से घरेलू सामान, एक लाख की भारतीय करेंसी, अमरीकी डालर और कागजात चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed