{"_id":"ab76b8777020b9aa6714f433d32d7cdb","slug":"mid-day-mill-worker-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील वर्करों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील वर्करों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
Updated Thu, 27 Feb 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लागू करवाने के लिए मिड डे मील वर्कर यूनियन की ओर से वीरवार को सहयोगी जत्थेबंदियों के सहयोग से शहर में रोष मार्च निकाला गया।
इस दौरान वर्करों ने बस स्टैंड के पास राज्य सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
साथ ही सरकार को सख्त शब्दों में मांगें जल्द लागू करने की चेतावनी भी दी। इससे पूर्व मंडी वाले पार्क में जिला अध्यक्ष रमनदीप कौर की अध्यक्षता में दिए गए धरने के दौरान डेमोक्रेटिक इंप्लाइज यूनियन ने भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मिड डे मील वर्कर नाम मात्र वेतन पर काम करने के लिए विवश है।
लेकिन बार-बार संघर्ष के बावजूद सरकार उनकी मांगों को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने वर्करों को कम से कम 7,028 रुपये मासिक वेतन देने के अलावा दो लाख रुपये बीमा और बनती छुट्टियां देने की मांग की। वहीं, नौजवान भारत सभा के मंगा आजाद और पंजाब स्टूडेंट यूनियन के अमर नाथ ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए वर्करों के संघर्ष में साथ देने की घोषणा की। इस दौरान गिद्दड़बाहा ब्लॉक का चुनाव भी किया गया। इस मौके पर किरण प्रीत कौर को ब्लाक अध्यक्ष और सुखपिंदर कौर को महा सचिव चुना गया।