फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   meeting, congress, firozpur

सरकार को व्यापारियों की चिंता नहीं : जाखड़

Sun, 01 Dec 2013 10:45 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 01 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
meeting, congress, firozpur
फिरोजपुर में नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार की व्यापार नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री व्यापारियों को चोर कहने से गुरेज नहीं करते जो कि ठीक नहीं है।
विज्ञापन


पंजाब के टैक्स विभाग के छोटे कर्मचारी से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को शक की नजर से देखना तथा उन्हें भयभीत करने के लिए उनकी बार-बार चेकिंग करने से व्यापार जगत में भारी विरोध है। ये बातें जाखड़ ने रविवार को अबोहर में व्यापार मंडल की बैठक में कहे।
विज्ञापन


 जाखड़ ने कहा अबोहर की जनता ने मुझे अपना नुमाइंदा चुना है। इसलिए मेरा फर्ज है कि व्यापारियों को नए टैक्सों के कारण आ रही मुश्किलों को सुन कर उनका हल करने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार को व्यापारियों की चिंता नहीं है। पंजाब सरकार द्वारा खाली खजाना भरने के लिए व्यापारियों को निचोड़ा जा रहा है।

अकाली-भाजपा सरकार द्वारा भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए पंजाब व्यापार विकास बोर्ड, पंजाब लघु व्यापारी बोर्ड, पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीज विकास बोर्ड, पंजाब स्माल स्केल इंडस्ट्रीज विकास बोर्ड का गठन कर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, परंतु इन बोर्डों पर काबिज भाजपा नेताओं ने केवल सत्ता सुख ही भोगा।

आज तक उन्होंने किसी भी व्यापारी की समस्या नहीं पूछी। मीटिंग में व्यापारी रोहताश गुप्ता पर पुलिस द्वारा किए गए नाजायज पर्चे की भी व्यापार मंडल ने सख्त शब्दों में निंदा की। जाखड़ ने भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।

 उन्होंने कहा कि पंजाब का छोटे व्यापारी पहले ही मंदी के कारण अपना कारोबार समेट रहे हैं। शहरों में विकास कार्य हो नहीं रहे तो प्रापर्टी टैक्स किस लिए भरें।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने व्यापारियों और शहरियों की कमर तोड़ने के लिए पिछले 6 महीनों में ही ई-ट्रिप, जमीन रजिस्ट्रेशन, प्रापर्टी टैक्स, इंडस्ट्रीज एडवांस टैक्स, पैलेस एडवांस टैक्स, कालोनी रेगुलराइजेशन फीस, पैलेस रेगुलराइजेशन फीस, वैट डीलरों पर प्रोसेसिंग फीस का बोझ डालकर व्यापार को चौपट कर दिया है।


पंजाब सरकार द्वारा 5 प्रतिशत एंट्री टैक्स लगाने से पूरी स्टील इंडस्ट्रीज बंदी के कगार पर है। उन्होंने बताया पड़ोसी राज्य हरियाणा और यूपी में एंट्री टैक्स केवल 1 प्रतिशत है। इसलिए इसी साल मंडी गोबिंदगढ़ की 50 प्रतिशत मिलें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed