{"_id":"6b27b3bca9801d8e1679de74fd15320e","slug":"manoj-kidnapping-scandal-conflict-intensified-in-the-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज अपहरण कांड में संघर्ष तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज अपहरण कांड में संघर्ष तेज करने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 27 Jan 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कांड विरोधी एक्शन कमेटी की बैठक शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित की गई। इस दौरान मनोज कपूर अपहरण मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी गई।
एक्शन कमेटी के प्रमुख नेताओं मास्टर मक्खन सिंह, दलीप सिंह व गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि मई 2014 से अगवा किए गए मनोज कपूर का परिवार 20 माह से थाना कोतवाली के आगे धरने पर बैठा है। जिला पुलिस हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रही है।
परिवार ने इस केस की जांच सीबीआई के हवाले करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है लेकिन वहां भी तारीख पर तारीख ही मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस याचिका पर 27 जनवरी को होने वाली सुनवाई के दौरान केस के सीबीआई के हवाले किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछली तारीख पर हाईकोर्ट के जस्टिस कुलदीप सिंह ने पुलिस को फटकार लगाते हुए केस की स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी ताकि केस को सीबीआई के हवाले करने पर विचार किया जा सके। एक्शन कमेटी ने मनोज कपूर के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए इस केस को सीबीआई के हवाले करने की मांग रखी।
इस दौरान यह भी फैसला किया गया कि यदि 27 जनवरी को होने वाली सुनवाई के दौरान कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार व एक्शन कमेटी की तरफ से राजनीतिक व सामाजिक जत्थेबंदियों के सहयोग से संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही दिल्ली में गृह मंत्रालय के आगे धरना दिया जाएगा।
इस मौके पर मनोज कपूर की माता राकेश रानी, पिता प्रेम कुमार, बहन नीतू कपूर, भाई निखिल समेत एक्शन कमेटी के सदस्य स्वर्ण सिंह, बलदीप रोमाना, अमन वडिंग, कुलदीप शर्मा, बूटा सिंह, गुरदयाल सिंह भट्टी, राजिंदर सिंह मौजूद थे।