फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eric Simons and fielding coach James Foster leave CSK to join England's Test coaching support staff

आईपीएल 2027: एरिक सिमंस और फोस्टर ने छोड़ा सीएसके का साथ, इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में हुए शामिल

Mon, 12 Oct 2026 10:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 10:27 PM IST
सार

एरिस सिमंस और जेम्स फोस्टर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है। ये दोनों अब इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन
Eric Simons and fielding coach James Foster leave CSK to join England's Test coaching support staff
सीएसके से अलग हुए सिमंस और फोस्टर - फोटो : CSK

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस और क्षेत्ररक्षण कोच जेम्स फोस्टर आईपीएल फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने के बाद अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Trending Videos

फ्लेमिंग ने भी राहें कर ली थी अलग
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद यह बदलाव हुआ है। सिमंस को टेस्ट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है, जबकि इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर फ्लेमिंग के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। फ्लेमिंग ने जुलाई में सीएसके के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम के साथ उनका 18 साल का जुड़ाव समाप्त हो गया। वह 2008 में इस फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे और फिर 2009 में मुख्य कोच बने। अब वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ब्रेंडन मैकुलम सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लेमिंग के साथ काम कर चुके हैं सिमंस और फोस्टर
सिमंस और फोस्टर सीएसके में फ्लेमिंग के साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों इंग्लैंड की टीम में उनके साथ फिर जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिमंस को कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह 2002 से 2004 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच रहे और भारतीय पुरुष टीम के गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 64 वर्षीय सिमंस 2018 से सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर फोस्टर भी अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव रखते हैं। वह 2018 से 2022 तक इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के सलाहकार कोच रहे। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग में भी काम किया है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के टेस्ट कोचिंग स्टाफ में मार्कस ट्रेस्कोथिक और रिचर्ड डॉसन भी शामिल होंगे। डॉसन को राष्ट्रीय टीम में स्पिन गेंदबाजी के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है। फ्लेमिंग के कार्यकाल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के आगामी टेस्ट दौरे से होगी। सीएसके ने अगले आईपीएल सत्र से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मुख्य कोच नियुक्त किया है जबकि मोहित शर्मा गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed