{"_id":"d641c7f1ba4232d4a3f2c3d916cc3ca2","slug":"jalandhar-and-kotkpura-the-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर और कोटकपूरा का फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर और कोटकपूरा का फाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतो क्रिकेट क्लब 1981 द्वारा स्थानीय खेल स्टेडियम में करवाए जा रहे ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में जालंधर व कोटकपूरा की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों के दौरान जालंधर ने लुधियाना और कोटकपूरा ने जेसीसी बी को हराया।
पहले सेमीफाइनल में लुधियाना ने टास जीत कर जालंधर को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जालंधर टीम ने जसवीर के 89, चमकौर के 20, भूपिंदर के नाबाद 64 व सुरजीत के 24 रनों की बदौलत 20 ओवर में विशाल 231 स्कोर बनाए।
जवाब में खेलते हुए लुधियाना की टीम कर्ण के 39 व सौरव के 28 रनों के योगदान के बावजूद महज 143 स्कोर पर ही सिमट गई। इस मैच के लिए भूपिंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में जेसीसी बी टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए राजविंदर के 22, पंकज शर्मा के 32 व तनिक अरोड़ा के 36 रन जुटाए और पूरी टीम 20वें ओवर में 165 स्कोर पर आउट हो गई।
कोटकपूरा टीम ने रवि के 39, गगन के नाबाद 79, सोनू के 25 की मदद से 18वें ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के मुख्य मेहमान ठेकेदार शक्ति मित्तल ने कोटकपूरा की तरफ से 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज सुखा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया।
इस मौके पर कुलदीप कोछड़, अजय बराड़, अशोक मित्तल, संदीप शर्मा टोनी, राज अरोड़ा, रोमा वालिया, यशपाल शर्मा, दिवेश जैन, प्रिंस कुमार, मनी बराड़, राहुल कोछड़, कुणाल शर्मा, शैरी अरोड़ा, पवन पप्पी, सोनू सूरी हाजिर हुए।