{"_id":"6c74bc78e4b40b0db36193cf1c061a98","slug":"help-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति को नसीब हुआ पक्का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपति को नसीब हुआ पक्का आशियाना
अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़।
Updated Tue, 04 Mar 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सिरसा की जनकल्याण के लिए शुरू की गई आशियाना मुहिम के तहत मंगलवार को जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव अजनाली में शाह सतनाम जी ग्रीन सोशल वेलफेयर फोर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक बुजुर्ग दंपति को एक कमरा, रसोई और बाथरूम बनवा कर दिया।
वेलफेयर फोर्स के पदाधिकारियों ने बताया कि डेरा सिरसा की ओर से मानवता की भलाई के लिए चलाई 101 समाज सेवा कार्यों की कड़ी के तहत अजनाली निवासी मलकीत सिंह को एक पक्का आशियाना बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग जोड़े का कोई भी सहारा नहीं था और वृद्धावस्था में मेहनत मजदूरी करने में असमर्थ हो गए है। उनके घर की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि खंडहर बन चुके मकान की छत के तले वह जिंदगी बसर करने को मजबूर थे। इसीलिए डेरा की आशियाना स्कीम के तहत समाज सेवा के कार्य में हाथ बंटाया गया है। अजनाली गांववासियों ने डेरा प्रेमियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर त्रिलोचन कुमार, जोगिंद्र इंसा, पुष्पिंदर इंसा, बबिश इंसा, दलजीत सिंह, मुकेश, गोपाल, हरदीप, गुरजीत सिंह, बुद्धराम, मनुराज, अमित, जोरा सिंह, अजय, तरसेम और सुशील इंसा मौजूद थे।