फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Fury performing Congressman Arrested

रोष प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fury performing Congressman Arrested
शहीद ऊधम सिंह चौक पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना घल्लखुर्द ले गई। देर शाम पुलिस ने कांग्रेसियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के नेता गुरभेज सिंह टिब्बी ने कहा नाजुशाह मिसरी वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद वहां पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर दर्शन सिंह को वहां की जनता ने पीटा था। बेअदबी का मामला ठंडा होने पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के कहने पर पुलिस ने कांग्रेसी वर्कर गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, बलजीत सिंह, अमरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह के खिलाफ झूठा परचा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसके विरोध में कांग्रेसी एकत्र होकर शहीद ऊधम सिंह चौक पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का पुतला फूंकने पहुंचे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाना घल्लखुर्द ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों का आरोप है कि नाजुशाह मिसरी वाला में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर दर्शन सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में कई कांग्रेसी वर्करों पर सुखबीर बादल ने झूठे पर्चे दर्ज करवाए हैं।


पर्चे रद करने के लिए रोष प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं कुछ कांग्रेसी वर्करों ने पुलिस से बच कर शहर के जीरा गेट के पास सुखबीर बादल का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसी वर्कर कुलदीप सिंह जीरा, शमशेर सिंह सरपंच, छिंदा, साहिब सिंह, जसकरण सिंह प्रधान एनएसयूआई, बिक्रम सिंह, सुखजिंदर सिंह, दविंदर सिंह, सतकार कौर, परमिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed