{"_id":"62a0e52f86412d8e01c2063db9ac2f26","slug":"four-months-pregnant-killed-with-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह की गर्भवती को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह की गर्भवती को जहर देकर मार डाला
अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्खू (फिरोजपुर) के मल्लांवाला निवासी एक व्यक्ति ने चार माह की गर्भवती बेटी के पति और ससुर पर दहेज के लिए उसे जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना मक्खू पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, ससुर, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
मल्लांवाल निवासी मृतका रैनू बाला (28) के पिता प्रदीप कुमार सेठी वासी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी सात साल पहले जनक राज वासी वार्ड नंबर-पांच, आहुजा स्ट्रीट मक्खू के बेटे पंकज कुमार के साथ लगभग हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। उन्होंने कई बार बेटी के साथ मारपीट भी की।
इसके बाद बेटी मायके में भी रही और सुलह होने पर फिर ससुराल में आ गई थी। उसकी एक पांच साल की बेटी है। इन दिनों रैनू बाला मौजूदा समय में चार माह की गर्भवती थी।
वीरवार रात को उसे ससुरालियों ने जहर खिला दिया जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। पास ही स्थित रैनू बाला का नानके के लोग सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए।
उन्होंने रैनू को पहले मक्खू के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया, यहां उसकी चिंताजनक हालत देख उसे कोटईशेखां के अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
उधर ससुरालपक्ष के लोग फरार हो गए।
एएसआई गुरविंदर पाल का कहना है कि पुलिस ने पिता प्रदीप सेठी के बयान पर पति पंकज कुमार, ससुर जनक राज , सास निर्मला व जेठ विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।