{"_id":"3c5325e92a39cc1247dafa33d5c08cbb","slug":"firozpur-old-man-murder-beat-case-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
Updated Sat, 10 May 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत गांव सलेमशाह (गंजुआना सेमनाले के पास) पुरानी रंजिश के कारण चार लोगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब मृतक के बेटे घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक प्रेम सिंह के पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने छोटे भाई बलबीर सिंह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर फाजिल्का से गांव ले जा रहा था।
शुक्रवार रात नौ बजे उन्हें गांव से किसी का फोन आया कि उनके पिता को गंजुआना सेमनाले के पास कुछ लोग पीट रहे हैं। जब वह अपने भाई के साथ वहां पहुंचे तो सुनील कुमार, सुखदेव सिंह, जसविन्द्र सिंह, कर्मजीत सिंह वासी सलेमशाह उन्हें देखकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने तुंरत पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह अपने पिता को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे सुरेंद्र के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।