फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Ferozepur, Broken, tree, fall, storm, four canals, damaged

आंधी में पेड़ गिरने से चार नहरें टूटी

Sun, 18 May 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर Updated Sun, 18 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ferozepur, Broken, tree, fall, storm, four canals, damaged
क्षेत्र में शनिवार रात आई आंधी से शहर के मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। इतना ही पेड़ गिरने से क्षेत्र की चार नहरें टूट गईं जिससे सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात आई आंधी से डंगरखेड़ा पुल के पास डंगरखेड़ा माइनर से निकलने वाली कस्सी के टूटने से चनन सिहं के बाग और  महावीर, पृथ्वीराज, तारा चंद, फकीर चंद, महेनद्र कुमार, हंसराज, राज कुमार की जमीन में पानी घुसने से नरमे की फसल खराब हो गई।
विज्ञापन


वहीं गांव रायपुरा में रामसरा माइनर में 10 फुट कटाव आने से करीब 100 एकड़ भूमि अज्ञै बाग में पानी घुस गया। बहादुरखेड़ा गांव से गुजरती नहर में 50 फुट का कटाव आने से नहर का पानी पास से गुजरते सेमनाले में चला गया जिससे किसानों को अधिक नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गांव सप्पांवाली के पास से गुजरने वाली दौलतपुरा माइनर में करीब 40 फुट का कटाव आने से 50 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नहर का पानी पास ही स्थित सैदांवाली सेमनाले में डलवा दिया।


सूचना मिलते ही एसडीएम राजपाल सिंह, नहरी विभाग के एसडीओ जय चंद, जेई देवीलाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और नहरों में आए कटाव को भरना शुरू कर दिया। इसके अलावा तेज अंधड़ के कारण गंगानगर रोड पर डीपीएस के पास  एक बिजली के खंभे की तार पर सूखा पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed