फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   doctor suicide due to illness

डाक्टर ने रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

Sun, 22 Sep 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला जलालाबाद (फिरोजपुर)
अमर उजाला जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Sun, 22 Sep 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
doctor suicide due to illness
फिरोजपुर में एक डाक्टर ने अपने क्लीनिक में खुद को रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि डाक्टर अपनी बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर लाश अपने कब्जे में कर ली। उक्त घटना मुक्तसर सरकुलर रोड स्थित क्लीनिक पर रविवार को घटी।
पुलिस के मुताबिक डा. दर्शन सिंह (45) वासी गांव चक मोहम्मदी वाला, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का का क्लीनिक मुक्तसर सरकुलर रोड पर है। रविवार सुबह डाक्टर पहले राधा स्वामी डेरे सत्संग पर गया।
उसके बाद अपने क्लीनिक पर आया वहां बैठे दो मरीजों की जांच की। इसके बाद उसने कंपाउंडर को चाय लेने बाजार में भेज दिया। उसके जाने के बाद डाक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी पर रखकर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी जगदीश कुमार का कहना है कि डाक्टर के परिजनों का कहना है कि दर्शन सिंह अपनी बीमारी से परेशान था। जिस कारण उसने खुद को गोली मार ली। दर्शन की दो बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डाक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed