फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Demand for new trains from Ferozepur to Haridwar

फिरोजपुर से हरिद्वार तक नई ट्रेन चलाने की मांग

Wed, 20 Jan 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 20 Jan 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
 Demand for new trains from Ferozepur to Haridwar
जिले भर की समाजसेवी संस्थाओं ने अगले माह पेश होने वाले केंद्रीय रेल बजट में जिले की लंबित मांगों को शामिल करवाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। संस्थाओं ने रेल विभाग से दिल्ली-बठिंडा रूट की दो एक्सप्रेस ट्रेनों को फिरोजपुर तक बढ़ाने, फिरोजपुर से हरिद्वार और हावड़ा के लिए नई ट्रेनें शुरू करने, फाजिल्का-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने और मुंबई-फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस में एसी कोच जोड़ने की मांगें रखी हैं।
विज्ञापन


पिछले लंबे अर्से से ही फरीदकोट, कोटकपूरा, जैतो और फिरोजपुर के पास सिरसा, हिसार, बरनाला, पटियाला, अंबाला के लिए कोई भी सीधी व एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है। लोगों को इन शहरों समेत खासकर पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी व राज्य के विभिन्न विभाग मुख्यालयों में समय पर पहुंचने के लिए सीधी व एक्सप्रेस ट्रेनों की जरूरत है।
विज्ञापन


लायंस क्लब कोटकपूरा के पूर्व अध्यक्ष व स्टेट अवार्डी इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल ने रेल विभाग को सुझाव दिया है कि बठिंडा से वाया सिरसा, हिसार-दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस (14519-14520) और बठिंडा से ही वाया पटियाला, अंबाला दिल्ली चलने वाली बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस (14731-14732) को फिरोजपुर तक बढ़ाकर इस क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान एक्सप्रेस बठिंडा में रात सवा दस बजे पहुंचती है व इसके बाद फिरोजपुर आने के लिए वहां से कोई ट्रेन भी नहीं है। इन गाड़ियों का रूट बढ़ाने से विभाग पर कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों को भेजे पत्रों में इन सभी मांगों के अलावा कोटकपूरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉम नंबर दो को भी ऊंचा करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed