{"_id":"1073866fc6b5f954cb28a3d60c2219d2","slug":"deal-charge-of-police-station-implicated-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श थाने का प्रभारी रिश्वत मामले में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श थाने का प्रभारी रिश्वत मामले में फंसा
अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 12 Nov 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में बेहतरीन थाने का खिताब हासिल करने वाले थाना भवानीगढ़ का प्रभारी रिश्वत के मामले में फंस गया है। इस मामले में एक निजी बैंक का मैनेजर और डीएसपी का रीडर भी शामिल है। इन तीनों केखिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक संगरूर निवासी करनैल सिंह ने एसएसपी संगरूर को शिकायत की थी कि नाभा निवासी एक व्यक्ति ने उसकेसाथ सात लाख रुपये की ठगी की थी।
इस मामले की जांच डीएसपी (आर) ने की थी। इसमें करनैल के बयान तो लिए, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। करनैल ने अपने नजदीकी निजी बैंक के मैनेजर देवी दयाल को साथ लेकर डीएसपी के रीडर दविंदर सिंह से बात की।
रीडर ने मामला दर्ज करने के लिए 55 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कथित आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने देवी दयाल के साथ दोबारा बात की।
देवी दयाल ने कहा कि एसएचओ भवानीगढ़ संजीव गोयल से उसकी जान पहचान है। उनके पास चलते हैं। एसएचओ संजीव गोयल के साथ देवी दयाल ने 80 हजार रुपये में बात तय की।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएचओ भवानीगढ़ को 25 हजार रुपये पहले और बाकी के 55 हजार रुपये काम होने के बाद देने का वादा किया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी संगरूर को शिकायत की।
जांच के बाद एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने उक्त दोनों पुलिस मुलाजिमों को मुअत्तल कर लिया। डीजीपी पंजाब के आदेशों पर एसएचओ संजीव गोयल, बैंक मैनेजर देवी दयाल और रीडर दविंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज कर लिया है।
इसमें संजीव गोयल तथा देवी दयाल को गिरफ्तार कर लिया है। रीडर फरार बताया जा रहा है। इनसे रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।
18 देशों चुना था सर्वश्रेष्ठ थाना
करीब छह माह पहले एलटस ग्लोबल अलाइज संस्था की ओर से विश्व के अठारह देशों के पुलिस थानों पर किए सर्वे में भवानीगढ़ को विश्व का सबसे बेहतरीन थाना चुना था। उस समय केन्या की राजधानी नैरोबी में थाना भवानीगढ़ के प्रभारी संजीव गोयल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया था।