{"_id":"5c455f30a9aad036c24c033dc7ffe163","slug":"dead-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर की मौत
अमर उजाला, माेगा
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित डगरू फाटकों से गुजरती रेलवे लाइन पर लाइन पार करते वीरवार दोपहर एक ट्रांसपोर्टर ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। इस हादसे में मृतक की दोनों टांगे ट्रेन के नीचे आने से बुरी तरह कट गई। जिसे हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की ओर से तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुरजीत सिंह निवासी दौलतपुरा नींवा डगरू फाटक की रेलवे लाइन को पैदल ही पार कर रहा था। इसी बीच रेलवे लाइन पास करने की कोशिश करने लगा, तो वह एक ओर से आती ट्रेन को नहीं देख पाया। जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। जिसे पुलिस हाइवे पेट्रोलिंग पार्टी के हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल हरजीत सिंह और प्रभजोत सिंह ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।
वहीं कस्बा बाघापुराना के एफसीआई के गोदामों में 50 वर्षीय नेक सिंह निवासी चंद नवां बाघापुराना के गोदामों में ड्यूटी कर रहा था। मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे उसके साथियों की ओर से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।