{"_id":"fa74765b158078af6cb1f1c77ad39d0e","slug":"crimination-of-balram-jakhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलराम जाखड़ हमेशा किसान के हितों की बात करते थे : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलराम जाखड़ हमेशा किसान के हितों की बात करते थे : हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डा. बलराम जाखड़ का
विज्ञापन
वीरवार को उनके पैतृक गांव पंचकोसी में दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार कर दिया
गया।
बलराम जाखड़ के पैतृक निवास स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद अर्थी को डा. जाखड़ के पुत्र सज्जन कुमार जाखड़ व सुनील जाखड़, पौत्र संदीप जाखड़ व अजयवीर जाखड़ ने कंधा दिया। सुनील तथा सज्जन जाखड़ ने चिता को मुखाग्नि दी। डा. जाखड़ की पार्थिव देह पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
फिरोजपुर डिवीजन के आयुक्त बीके शर्मा व जिलाधीश रविंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की ओर से डीआईजी अमर सिंह चहल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी, हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, राजस्थान के पूर्व मंत्री विनोद चौधरी, विधायक कृष्ण कडवा, पूर्व विधायक राधेश्याम, पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी राधा कृष्ण, दस जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, एशिया की अग्रणी सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई व प्रबंधक निदेशक उदय शंकर अवस्थी, नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी, पूर्व विधायक डा. राम कुमार गोयल उपस्थित थे।
बलराम जाखड़ के सरकारी सम्मान के साथ किए गए अंतिम संस्कार के दौरान पंजाब पुलिस के 27 कर्मचारियाें की गार्द ने मातमी धुन के दौरान हथियार उल्टे करके और फिर हवा में पांच राउंड गोलियां चलाकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों हुड्डा व गहलोत ने कहा कि देश ने एक महान धरतीपुत्र खो दिया है। संसदीय परंपराओं को शिखर पर पहुंचाने वाले डा. जाखड़ को सदैव याद रखा जाएगा। बलराम जाखड़ एक किसान परिवार में पैदा हुए और जब से होश संभाला तब से ही किसान हितों की बात की। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि किसान के हितों के लिए एकजुट हों।
देश ने कद्दावर नेता खोया : कटारिया
पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान व पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया ने कहा कि देश ने एक कद्दावर नेता खो दिया है जिसने इस इलाके को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने के प्रयास किए। अमेरिका से कांग्रेस नेताओं अजीत सिंह रंधावा, करतार सिंह बल, कुलविंदर सिंह बराड़, गुरमीत सिंह, शुद्धप्रकाश सिंह व जगराज सिंह ने फोन द्वारा प्रवासी भारतीयों की ओर से डा जाखड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
दिल्ली से पूर्व मंत्री सज्जन कुमार ने भी अबोहर आकर डा. जाखड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। डा. जाखड़ के देहावसान पर शोक स्वरूप वीरवार को दूसरे दिन भी सभी निजी स्कूल बंद रहे। व्यापारिक संस्थाओं की अपील पर नगर निवासियों ने भी आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं
अंतिम विदाई पर छलक पड़े अबोहर निवासियों के आंसू
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डा. बलराम जाखड़ का वीरवार को उनके पैतृक गांव पंजकोसी में अंतिम संस्कार किया गया। वहां हजारों लोगाें ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। बुधवार सुबह जैसे ही डा. जाखड़ के निधन का दुखद समाचार अबोहर पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में लोग कल से ही जाखड़ के पंजकोसी स्थित निवास पर पहुंचने लगे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में डा. जाखड़ को चाहने वाले लोग गांव पंजकोसी पहुंच गए।
प्रशासन ने भी लोगों के आने-जाने व वाहनों आदि के लिए उचित व्यवस्था की थी। कोठी में ही डा. जाखड़ का पार्थिव शव लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। भले ही संस्कार का समय सुबह 11 बजे दिया गया था, लेकिन जाखड़ को मुखाग्नि दोपहर करीब 1 बजे दी गई। उनके निवास स्थान से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। लोग छतों पर चढ़कर अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने को आतुर थे। पंजाब पुलिस की सलामी के साथ जैसे ही डा. जाखड़ को मुखाग्नि दी गई तो हजाराें लोगों की आंखें छलक उठीं।