फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   shiv lal doda wanted to police

शिव लाल डोडा इश्तहारी मुजरिम घोषित

Thu, 31 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर) Updated Thu, 31 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
shiv lal doda wanted to police
भीम हत्याकांड का मुख्य आरोपी शराब व्यवसायी शिव लाल डोडा को जिला पुलिस प्रमुख ने इश्तहारी मुजरिम घोषित किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर 2015 को थाना बहाववाला में दर्ज भीम हत्याकांड मुकदमे में शिव लाल डोडा की तलाश है। इसकी सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा तथा उसका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। डीएसपी बल्लूआना वीरचंद से बात करने पर उन्हाेंने बताया कि डोडा के अरेस्ट वारंट जारी हुए हैं और किसी भी समय उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

यह है मामला
11 दिसंबर को अबोहर स्थित शिव लाल डोडा के लगभग 35 एकड़ में बने फार्म हाउस में भीम टांक और गुरजंट के लगभग 25 लोगों ने तेजधार हथियार से हाथ-पैर काट दिए थे। भीम को अमृतसर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी, जबकि जख्मी हालत में गुरजंट को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब तक भीम हत्याकांड में शिव लाल डोडा के भतीजे अमित डोडा समेत 22 लोग पकड़े जा चुके हैं जबकि शिव लाल डोडा फरार है।

बताते हैं कि भीम के हाथ-पैर काटने के बाद उसके अंग फार्म हाउस में घटनास्थल से काफी दूर पड़े थे। शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी को लेकर अबोहर में सफाई कर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। यही नहीं पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए भीम हत्याकांड संघर्ष कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed