{"_id":"690a9324b061e71c4543e52f88a3f0ee","slug":"punjab-faridkot-crime-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार रिश्वत लेते एसडीओ समेत दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 हजार रिश्वत लेते एसडीओ समेत दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने लंबित बिल पास करवाने के नाम पर ठेकेदार से 35 हजार
विज्ञापन
रुपये की रिश्वत लेते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के एसडीओ समेत दो
लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी एसडीओ सतपाल सिंह के साथ गिरफ्तार दूसरा आरोपी एक अन्य ठेकेदार का मुंशी पवन कुमार है। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ विजिलेंस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उन्हें वीरवार को फरीदकोट की अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट के पास सरकारी बिल्डिंग्ज बनाने का ठेके लेने वाले ठेकेदार रूपिंदर सिंह ने शिकायत सौंपी थी। रूपिंदर सिंह के अनुसार इन दिनों वह पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन की एक बिल्डिंग का निर्माण करवा रहा है और उसका आधे से अधिक निर्माण कार्य हो चुका है। शर्तों के अनुसार उसे मुकम्मल हो चुके कार्यों के बिलों का भुगतान मिलना था और उसे पास करने की जिम्मेवारी विभाग के एसडीओ सतपाल सिंह के पास है।
शिकायत के अनुसार एसडीओ बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर डीएसपी विजिलेंस हरजिंदर सिंह धालीवाल की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। बुधवार को ठेकेदार रूपिंदर सिंह ने विभाग के कार्यालय में एसडीओ सतपाल सिंह को रिश्वत के 35 हजार रुपये सौंपे और एसडीओ ने यह रूपये अपने पास बैठे पवन कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ा दिए। रूपिंदर सिंह से इशारा मिलते ही विजीलेंस टीम ने एसडीओ सतपाल सिंह व पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और पानी से धुलवाने पर दोनों के हाथ लाल हो गए।